होम्योपंचर चिकित्सा डॉ0 सत्यम सिंह चन्देल (बी0 एच0 एम0 एस0,एम0डी)
होम्योपंचर चिकित्सा आज कल होम्योपंचर चिकित्सा की चर्चा बहुत चल रही है । डॉ0 कृष्ण भूषण सिंह की पुस्तक ब्यूटी क्लीनिक जो एक्युपंचर एंव होम्योपंचर चिकित्सा की साक्षा चिकित्सा पर आधारित पुस्तक थी, इस पुस्तक के प्रकाशन के बाद कई चिकित्सकों एंव पाठकों के पत्र आये उन्होने इसके बारे में जानना चाहा, कि एक्युपंचर एंव होम्पैथिक की साक्षा चिकित्सा क्या है, और इसे किस प्रकार से सीखा या किया जा सकता है ? अत: हम इस चिकित्सा के बारे में आप को विस्तार से बतलाने का प्रयास करते है । एक्युपंचर चीन की चिकित्सा पद्धति है इसमें भी होम्योपैथिक की तरह यह माना जाता है, कि रोग जीवन ऊर्जा की असमानता से उत्पन्न होता है, जीवन ऊर्जा चाईनीज भाषा में ची कहॉ जाता है यह अपने दो विरोधी ऊर्जा के माध्यम से सम्पूर्ण शरीर में प्रवाहित होती रहती है इसे येन अर्थात ऋणात्मक ऊर्जा तथा यॉग अर्थात धनात्मक ऊर्जा कहते है । जब इसके संतुलन म...